समुद्र में टला बड़ा हादसा: ओमान के तट के पास डूब रही नौका से 14 भारतीयों की जान बची
ओमान तट | ओमान के तट के निकट समुद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब 14 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही एक पारंपरिक नौका अचानक संकट में फंसकर डूबने लगी। समय रहते शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय बचाव अभियान की बदौलत सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में हुई। नौका समुद्र में अचानक संकटग्रस्त हो गई और उसके डूबने का खतरा पैदा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही अमेरिकी नौसेना, भारतीय नौसेना और एक व्यापारी जहाज ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। अमेरिकी नौसेना ने संभाला मोर्चा सूचना […]



