सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: PG संचालकों को 2 दिन की पुलिस हिरासत, 7 लोगों की हुई थी मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। अदालत ने पीजी संचालक सुधांशु और शुभम त्यागी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने दोनों से आमने-सामने पूछताछ और हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए रिमांड मांगी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ढही हुई इमारत में कथित तौर पर PG का संचालन कर रहे थे। यह इमारत 6 सितंबर को सत्य निकेतन इलाके में ढह गई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में पांच छात्र भी शामिल थे। PG के संचालन और रखरखाव की होगी […]



