PM मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: देशभर में प्रथम स्थान, 9 दिनों में 72% लक्ष्य पूरा
रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने देशभर में शानदार उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने अभियान के शुरुआती महज 9 दिनों में 72 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए पंजीयन और प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण दोनों श्रेणियों में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 15 जून से 15 जुलाई तक चल रहे इस विशेष अभियान की सफलता का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों को दिया जा रहा है। जांजगीर-चांपा बना प्रदेश का टॉपर अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले ने 96 प्रतिशत […]



