अनाथ बच्चों के भविष्य को नई उड़ान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार का रास्ता होगा आसान

  ० एक्सिस बैंक और सामाजिक संस्थाओं के साथ बनी रणनीति, बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की राज्यव्यापी तैयारी रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार अब ऐसे बच्चों को केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य से मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने निवास कार्यालय में एक्सिस बैंक के भारत प्रमुख विजय और कैटलिस्ट फॉर […]

कुपोषण और एनीमिया पर सख्त हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रोज 5 आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश

  ० सूरजपुर समीक्षा बैठक में बाल विवाह रोकने, पोषण वाटिका विकसित करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर रायपुर/सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वच्छ वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं। बैठक में मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों की अधोसंरचना, रिक्त पदों, भवन […]

महतारी वंदन पर सदन में गरजीं लक्ष्मी राजवाड़े, विपक्ष के हर सवाल का आंकड़ों से दिया जवाब

० 98% ई-केवाईसी पूरी, 68 लाख महिलाओं को मिल रहा लाभ; जरूरत पड़ने पर फिर खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट आंकड़ों के साथ विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना की 98 प्रतिशत ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्तमान में 68 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल द्वारा पूछे गए सवाल के […]

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

  ० 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता ० मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील रायपुर।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा है। पारदर्शी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली, राज्य सरकार की सतत निगरानी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से प्रदेश की लाखों गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण […]

PM मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: देशभर में प्रथम स्थान, 9 दिनों में 72% लक्ष्य पूरा

  रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने देशभर में शानदार उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने अभियान के शुरुआती महज 9 दिनों में 72 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए पंजीयन और प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण दोनों श्रेणियों में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 15 जून से 15 जुलाई तक चल रहे इस विशेष अभियान की सफलता का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों को दिया जा रहा है। जांजगीर-चांपा बना प्रदेश का टॉपर अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले ने 96 प्रतिशत […]

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर खुलेगा पोर्टल, हजारों महिलाओं को मिलेगा मौका

  रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा खोलने जा रही है, जिससे अब तक आवेदन नहीं कर सकीं पात्र विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ लेने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। बस्तर से होगी शुरुआत सरकार पोर्टल को चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगी। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी […]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खत्म की साड़ी खरीद की केंद्रीकृत व्यवस्था

० अब सीधे खातों में पहुंचेगी यूनिफॉर्म की राशि, कार्यकर्ता और सहायिकाएं स्वयं खरीद सकेंगी साड़ी रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसला लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की साड़ी खरीद की केंद्रीकृत व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब साड़ी खरीदने के लिए निर्धारित राशि सीधे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि साड़ी की डिजाइन पूर्व की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से परामर्श लेकर तय की जाए। साथ ही साड़ी के कपड़े जैसे कॉटन या सिंथेटिक का चयन शासन स्तर पर तय […]

महिला मड़ई से महिला दिवस के मौके पर सीएम साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की इस महीने की क़िस्त

रायपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का थीम “सशक्त महिला, समृद्ध महिला” रखा गया है। इस मेले में पूरे प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। समूहों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। इसके अलावा, 8 मार्च को साइंस कॉलेज ग्राउंड में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर […]