PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, क्षेत्रीय तनाव को लेकर जताई गहरी चिंता,संवाद और कूटनीति ही किसी भी संकट का समाधान

दिल्ली। ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हालिया घटनाक्रमों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। हालिया तनावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। तुरंत तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान दोहराया, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता शीघ्र बहाल हो सके। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा […]