बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाते दिखे PM मोदी, ‘येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी’ पर महिला जवानों ने किया डांस, तालियां बजाकर झूमे प्रधानमंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस बार दीपावली का उत्सव देशभक्ति और आदिवासी संस्कृति के अनूठे संगम का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बस्तर दौरे के दौरान करणपुर स्थित CRPF कैंप में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान लोकगीतों की धुन पर जवानों ने जमकर जश्न मनाया। बस्तर के लोकप्रिय लोकगीत ‘येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी’ की धुन बजते ही महिला जवान पारंपरिक नृत्य करने लगीं। जवानों के उत्साह को देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए। वे तालियां बजाते और जवानों के साथ झूमते नजर आए। लोकगीत की धुन पर थिरकीं महिला जवान, पीएम मोदी ने भी बढ़ाया उत्साह […]



