PM Modi on GDP: 7.8% की विकास दर पर PM मोदी ने जताई खुशी, बोले- वैश्विक संकट के बीच भारत की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली। भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए गर्व और खुशी का विषय बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और करोड़ों लोगों की मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के कई हिस्से युद्ध और संकट से जूझ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है और सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। कोविड-19 महामारी के बाद भी दुनिया पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाई है। ऐसे माहौल में भारत की […]