PM Modi-Tusk Meeting: पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की मुलाकात, व्यापार-रक्षा-तकनीक पर बढ़ेगा सहयोग; 10 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-पोलैंड संबंधों की समीक्षा करते हुए व्यापार, रक्षा, तकनीक और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। रणनीतिक साझेदारी को दो साल में मिली नई गति डोनाल्ड टस्क के साथ बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते […]



