रेलवे का बड़ा प्लान: 5 राज्यों में बिछेंगी नई रेल लाइनें, बिलासपुर-पेंड्रा रोड समेत इन रूटों की बढ़ेगी क्षमता

  नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने रेलवे की तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेलवे नेटवर्क में लगभग 656 किलोमीटर की अतिरिक्त लाइनें जुड़ेंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये परियोजनाएं रेलवे के आधुनिकीकरण और बढ़ती यातायात जरूरतों को देखते हुए तैयार की गई हैं। सरकार का लक्ष्य प्रमुख रेल मार्गों पर क्षमता बढ़ाने के साथ यात्री और माल परिवहन को अधिक सुचारु बनाना है। बिलासपुर-पेंड्रा रोड में बनेगी तीसरी लाइन स्वीकृत परियोजनाओं में बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड […]

Big News : PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, खुद को PMO अधिकारी बताने वाला युवक हिरासत में; अंगरक्षक के पास मिली बंदूक

मुंबई। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक के पास से बंदूक बरामद होने की बात सामने आई है।   मुंबई पुलिस के मुताबिक, मामला बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का है। यहां एक 24 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया, जो कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था। साथ मौजूद था बॉडीगार्ड, पास में थी बंदूक पुलिस के अनुसार, युवक के साथ एक अंगरक्षक भी मौजूद था। तलाशी के दौरान उसके पास से बंदूक बरामद […]

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, 2019 का समन रद्द करने से इनकार; जानें क्या है पूरा मामला

  मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2018 में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने 2019 में मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से जारी समन को रद्द करने की उनकी मांग खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति एनआर बोरकर की एकल पीठ ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट के आदेश में ऐसी कोई कानूनी खामी या विकृति नहीं है, जिसके आधार पर हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़े। मजिस्ट्रेट के आदेश में नहीं मिली कानूनी गलती राहुल गांधी ने गिरगांव मजिस्ट्रेट की ओर से 28 अगस्त 2019 को जारी […]

SCO Summit: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी हुई बातचीत दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इससे पहले जून में भी पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान पेजेश्कियन ने क्षेत्र में […]

PM मोदी का लाल किले से बड़ा संदेश: “समय हमारा है, अवसर हमारा है, संकल्प हमारा है”

० 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत का संकल्प, नक्सलवाद से लेकर महिला आरक्षण और सिविल डिफेंस तक कई बड़े मुद्दों पर बोले प्रधानमंत्री नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए विकसित भारत के संकल्प के साथ कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने युवाओं, महिलाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनगणना और नक्सलवाद समेत कई विषयों को अपने संबोधन में प्रमुखता से उठाया। “समय हमारा है, अवसर हमारा है, संकल्प हमारा है” प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लाल किले से पहले पंच प्राण की बात की थी, जिसने देश के संकल्पों को नई ताकत दी। […]

पीएम मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद संभाल रहे नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।” इसके साथ उन्होंने […]

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: पीएम मोदी ने अनिमेष कुजूर और मल्हार की विरासत का किया उल्लेख, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्वीकृति मिलने का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि जब देश का सर्वोच्च नेतृत्व किसी राज्य की प्रतिभा और धरोहर का उल्लेख करता है, तो यह केवल व्यक्तियों का नहीं […]

‘मन की बात’ में गूंजा अबूझमाड़, वन मंत्री केदार कश्यप बोले— लाल आतंक से विकास की पहचान बना क्षेत्र

  नारायणपुर। कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चर्चा में रहने वाला अबूझमाड़ अब विकास, जनविश्वास और जनजातीय गौरव की नई पहचान बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण में अबूझमाड़ की झलक राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने के बाद क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। ‘मन की बात’ में दिखी बदलते अबूझमाड़ की तस्वीर नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी क्षेत्र में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। राष्ट्रीय प्रसारण में अबूझमाड़ की मौजूदगी को उन्होंने बस्तर और पूरे क्षेत्र के लिए […]

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाना पड़ा भारी! विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता। विक्रम साहू, जो Narendra Modi को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलाने के बाद रातोंरात चर्चा में आ गए थे, अब डर और दहशत के साये में जी रहे हैं। विक्रम ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं। विक्रम साहू के मुताबिक, अज्ञात लोग उन्हें बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डराने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार कॉल उठाने से बचने के बावजूद फोन लगातार आते रहे और गालियों के साथ डराया-धमकाया गया। […]

इटली में पीएम मोदी और मेलोनी की ‘मेलोडी’ चर्चा, टॉफी गिफ्ट वाला वीडियो वायरल

  इंटनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी द्वारा भेंट की गई ‘मेलोडी’ टॉफी के लिए उनका खास अंदाज में धन्यवाद किया। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं — मेलोडी।” वीडियो में पीएम मोदी भी दिखाई देते हैं और मेलोनी की इस टिप्पणी पर हंसते नजर आते हैं। मेलोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद।” दरअसल, “मेलोडी” […]