ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना… पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले मीडिया से बोले

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ भारत की रणनीतिक ताकत को दुनिया के सामने ला खड़ा किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अपनी सुरक्षा और विश्व शांति के लिए कितना कटिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस मौके को देश के लिए गर्व का लम्हा करार दिया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया।पीएम ने कहा, “यह ऑपरेशन ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की ताकत का सबूत है। आज दुनिया […]

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, वंदे भारत को भी दिखाई हरी झंडी

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे और राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने दो ऐतिहासिक और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय पुलों चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन किया। साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिनाब नदी पर बना चिनाब ब्रिज अब विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन चुका है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है और यह समुद्र तल से 359 मीटर ऊपर स्थित है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से बेमिसाल है बल्कि यह देश के हर […]

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप पीएम मोदी के हाथों हुईं सम्मानित

भोपाल/रायपुर। भोपाल के जंबूरी मैदान में शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम मोदी ने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को भी सम्मानित किया गया। बता दें कि, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 96-97 में ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान’ की स्थापना की गई। ये सम्मान उन महिला प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है, […]

बिहार दौरे पर पीएम मोदी : 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानें पीएम ने क्या कहा वैभव को

  पटना। पीएम मोदी इन दिनों दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। 14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने […]

मोदी कैबिनेट ने किसानों को दी खुशखबरी : किए 5 बड़े फैसले,की फसलों पर एमएसपी बढ़ाने के साथ आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे का भी एलान

दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले लिए हैं। इसमें खरीफ की फसलों पर एमएसपी बढ़ाने से लेकर आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे के निर्माण को मंजूरी और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कम ब्याज पर ऋण की योजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने खरीफ की फसलों पर लागत से 50 फीसदी अधिकर एमएसपी को मंजूरी दी है। वैष्णव ने कहा कि सरकार ने बीते 10 साल में लगातार एमएसपी में बढ़ोतरी की है और हालिया फैसले से 7 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा। खरीफ की फसलों पर एमएसपी अश्विनी […]

‘हमें बचा लीजिए’, पाकिस्तानी नेता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार; जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के निर्वासित नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के फाउंडर अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पीएम मोदी से मुहाजिरों को बचाने का अनुरोध किया है। अल्ताफ हुसैन ने पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा कि बंटवारे के बाद भारत से आकर पाकिस्तान में बसे उर्दू बोलने वाले शरणार्थियों यानी मुहाजिरों […]

गुजरात में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- ‘हमें अपने ब्रांड पर, मेड इन इंडिया पर गर्व होना चाहिए’

गांधीनगर। अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में पिछले दो दशकों में सुधार कार्यों से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान, गांधी नगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने देश के ब्रांड पर गर्व करना चाहिए। हमें मेड इन इंडिया पर गर्व करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी जरूरत की ज्यादातर चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहे हैं। पर ये चीजें अब देश में ही उपलब्ध हैं। हमारी जरूरत की 90% से अधिक और अच्छी चीजें देश […]

पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का कल करेंगे लोकार्पण,यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधायें

  रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी कल वर्चुअली जुड़कर छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अंबिकापुर में इसे लेकर मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां पर सीएम साय मौजूद रहेंगे। ये सभी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मार्डन बनाये गये हैं, जहां महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप,एस्केलेटर जैसी सुविधायें मिलेंगी। भारतीय रेलवे की “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत देश के विभिन्न जगहों पर स्थित रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में 22 मई बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित […]

मॉडल Ruchi Gujjar कान्स 2025 में पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहन मचाई सनसनी

नई दिल्ली। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस में जारी है। इस समारोह में देश और विदेश की तमाम नामी हस्तियां अपने-अपने अजब-गजब लुक से रेड कारपेट पर जलवा बिखरेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान इंडियन मॉडल रुचि गुर्जर ने अपने निराले अंदाज से कान्स में महफिल लूट ली है। रुचि देश के प्रधानमंत्री के फोटो वाला नेकलेस पहनकर कान्स 2025 में पहुंची हैं। रुचि गुर्जर के इस लुक ने सुर्खियां बटोर ली हैं और हर कोई उनके इस लुक को देखकर हैरान है। आइए जानते हैं कि आखिर रुचि गुर्जर कौन हैं और क्या करती हैं। कौन हैं रुचि गुर्जर? मूलरूप से राजस्थान के गुर्जर परिवार […]

हैदराबाद : चारमीनार के पास भीषण आग; चार बच्चों समेत 13 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

  हैदराबाद। तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 13 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीअएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी लने कहा कि तेलंगाना […]