President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत; आज रायपुर और कल बस्तर में रहेंगी
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और सांसद मौजूद रहे। राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं, दौरे के दूसरे दिन जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के साथ बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। आज रायपुर में इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान […]



