Radha Ashtami 2026: जैतू साव मठ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई राधा अष्टमी, राधारानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

  रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मठ परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुंचे और राधारानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष श्रृंगार से सजा राधा-कृष्ण दरबार राधा अष्टमी के अवसर पर मठ में भगवान श्रीराधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालु राधारानी के जयकारे लगाते नजर आए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों ने […]