तमिलनाडु में सियासी भूचाल: कांग्रेस ने टीवीके को दिया समर्थन, द्रमुक ने लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप

इलेक्शन डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) को सरकार गठन के लिए कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद सियासी तापमान काफी बढ़ गया है। कांग्रेस नेता K C Venugopal ने बताया कि टीवीके प्रमुख ने समर्थन की मांग की थी, जिसके बाद पार्टी ने सशर्त समर्थन देने का फैसला किया। कुछ ही समय बाद कांग्रेस ने इसका औपचारिक ऐलान भी कर दिया। द्रमुक का तीखा हमला कांग्रेस के इस फैसले से सत्ताधारी Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) बुरी तरह नाराज हो गई है। पार्टी ने इसे अपने सबसे पुराने सहयोगी की […]

राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले– “जनादेश की चोरी से लोकतंत्र खतरे में”, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की जीत को “लोकतंत्र पर हमला” और “जनादेश की चोरी” करार दिया है। राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि “कुछ कांग्रेसी और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं”, जो गलत है। भाजपा पर गंभीर आरोप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा असम और बंगाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ किसी पार्टी […]

संसद में राहुल के बयान पर बवाल: राजनाथ सिंह ने कहा– माफी मांगें, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र

  दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयकों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, जिससे सदन में जबरदस्त हंगामा हो गया। उनके एक बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। राहुल गांधी ने सरकार से 2023 के महिला आरक्षण विधेयक को फिर से पेश करने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष इसे तुरंत लागू कराने में पूरा सहयोग देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने से बच रही है, जो उसकी असली मंशा को दर्शाता है। ‘छिपी ताकत’ […]

संसद में अनोखा नजारा: मोदी-राहुल की मुस्कुराती बातचीत वायरल

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला। प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में दोनों नेताओं को मुस्कुराते हुए और आपस में बातचीत करते देखा गया। इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी उनके आसपास मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सामने आई यह तस्वीर राजनीतिक मतभेदों के बीच एक औपचारिक अवसर पर शिष्टाचार और संवाद का उदाहरण पेश करती है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह ,कहा- ‘पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द के लिए माफी मांगें राहुल गांधी’

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की घटना की निंदा की। शाह ने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं ने अपनी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करके बेहद निंदनीय कृत्य किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं।’ शाह ने कहा, ‘दो दिन पहले जो हुआ, उससे सभी को दुख पहुंचा है। पीएम मोदी की मां ने एक गरीब घर में जीवन जिया, अपने बच्चों […]