कांग्रेस के हल्लाबोल से बिजली विभाग में हड़कंप, अधिकारी हुए नतमस्तक!

0 बासीन विद्युत कार्यालय घेराव के बाद बड़ा असर—कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर का तबादला, शिकायतों की जांच का लिखित आश्वासन; चखना सेंटर बंद कराने पर भी सहमति फिंगेश्वर/बासीन। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विद्युत समस्याओं, किसानों से संबंधित ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में कथित लापरवाही, विद्युत कार्यों के लिए राशि लिए जाने की शिकायतों और कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर की कार्यशैली के खिलाफ मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के नेतृत्व एवं कांग्रेस कमेटी मंडल रावड़ के तत्वावधान में बासीन विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के आक्रोश के आगे विद्युत विभाग को लिखित आश्वासन देना पड़ा। आंदोलन की शुरुआत बासीन सतनाम […]

Datia By-Election Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह ने BJP के आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों से हराया

दतिया। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अंतिम मतगणना के बाद घोषित आधिकारिक परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों के अंतर से पराजित कर विधानसभा सीट अपने नाम कर ली। जीत की घोषणा के साथ ही दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। शहर में मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी हुई और पार्टी कार्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हार के बाद बोले आशुतोष तिवारी- ‘जनादेश सिर आंखों पर’ चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष […]

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, 2 महीने चलेगा जनआंदोलन; सीएम हाउस घेराव का ऐलान

0 पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- स्मार्ट मीटर बना ‘लूट का मीटर’, 400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना बहाल करने समेत कई मांगें रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ दो महीने तक प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने का ऐलान किया। कांग्रेस 1 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत करेगी और अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगे बिजली बिल से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अब ‘लूट […]

कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू/एसीबी) पर लगाया बड़ा आरोप : कहा- सरकारी एजेंसियों ने जाली दस्तावेज दिए

  रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रविवार को राज्य की आर्थिक अपराध शाखा/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ईओडब्ल्यू/एसीबी) पर कथित कोयला घोटाला मामले में सबूत गढ़ने और न्यायिक प्रक्रियाओं में हेरफेर करने का आरोप लगाया।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि एक आरोपी सूर्यकांत तिवारी की जमानत के मामले में, ईओडब्ल्यू/एसीबी ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष सह-आरोपी निखिल चंद्राकर के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत जाली बयान वाला एक दस्तावेज प्रस्तुत किया। दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत किसी आरोपी या गवाह का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज […]

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह ,कहा- ‘पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द के लिए माफी मांगें राहुल गांधी’

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की घटना की निंदा की। शाह ने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं ने अपनी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करके बेहद निंदनीय कृत्य किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं।’ शाह ने कहा, ‘दो दिन पहले जो हुआ, उससे सभी को दुख पहुंचा है। पीएम मोदी की मां ने एक गरीब घर में जीवन जिया, अपने बच्चों […]

कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी आर्थिक नाकेबंदी : 22 जुलाई को प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों को करेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों को बंद करने का फैसला किया है।कांग्रेस ने यह फैसला ईडी के छापे को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता को झूठे वादे कर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे पूरे नहीं हुए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को सोची समझी रणनीति के तहत फंसाया […]

कांग्रेस ने की 33 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति,पूर्व मंत्री अकबर को मिली बलौदाबाजार की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. मंडल और सेक्टर कमेटी के पुनर्गठन के लिए सभी 33 जिलों में नियुक्तियां की गई है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया रायपुर शहर एंव ग्रामीण का प्रभारी बनाए गया है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बलौदा बाजार, रविंद्र चौबे दुर्ग भिलाई, उमेश पटेल बिलासपुर, मोहन मरकाम जगदलपुर के प्रभारी बनाए गए हैं. इस संबंध में लिस्ट जारी की गई है.   जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन करेंगे. इस प्रक्रिया में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं […]

कांग्रेस का चुनावी मास्टरस्ट्रोक: राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बांटेगी 5 लाख सैनिटरी पैड, ‘माई बहिन मान योजना’ से घर-घर पहुंचेगी पार्टी

  पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए एक चुनावी दांव खेला है।शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर बात की। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी बिहार में 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी। ‘माई-बहन मान योजना’ में राहुल गांधी की तस्वीर यह सैनिटरी पैड सामान्य नहीं होंगे बल्कि इनके डब्बे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर होगी। पैकेट पर ‘माई-बहन मान योजना’ और ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ लिखा होगा। साथ ही इस पर […]

कांग्रेस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये गए 58 पर्यवेक्षक

पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस ने इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 58 पर्यवेक्षकों को बिहार में तैनात किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद इस संबंध में पार्टी ने आदेश जारी कर दिया है। पर्यवेक्षकों को विधानसभा वार प्रतिनियुक्त किए जाने की चर्चा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़, राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की बड़ी रणनीति तैयार की है। खासतौर पर शराब घोटाले में ईडी द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन की कुर्की, खाद और बीज संकट, और कृषि तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द ही राज्यव्यापी सभा और प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के शामिल होने की संभावना है। सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई PAC बैठक कांग्रेस की इस रणनीति की रूपरेखा पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में तय की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने की। बैठक […]