गरजते बादल बन सकते हैं जानलेवा: आकाशीय बिजली से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

  रायपुर। वर्षाकाल में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि और गंभीर हादसों से बचा जा सकता है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकें स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मौसम खराब होने, बादल गरजने या बिजली चमकने की स्थिति में खुले मैदान, खेत, पहाड़ी, जलाशय, पेड़ों के नीचे और ऊंचे स्थानों पर रुकने से बचें। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी पक्के भवन या बंद चारपहिया वाहन में सुरक्षित आश्रय लें। धातु की वस्तुओं और जल स्रोतों […]