AAP छोड़कर BJP में गए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दो केस दर्ज; गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली पहुंची

  चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दो अलग-अलग जिलों में केस दर्ज किए हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि संदीप पाठक अपने घर से निकल चुके हैं और फिलहाल उनकी लोकेशन स्पष्ट नहीं है। 25 अप्रैल को हुए थे BJP में शामिल 25 अप्रैल को संदीप पाठक ने AAP के कई अन्य नेताओं और सांसदों के साथ भाजपा का दामन थामा था। इनमें राघव […]