AAP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त; छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को मिली जिम्मेदारी
रायपुर। आम आदमी पार्टी ने देशभर में अपने संगठन और डिजिटल नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ आप के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रदेश के साथ राष्ट्रीय टीम में भी निभाएंगे भूमिका अन्यतम शुक्ला लंबे समय से पार्टी के डिजिटल अभियानों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की गतिविधियों, अभियानों और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में उनकी […]



