सावन में महिला कल्याण समाज का सामूहिक रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए हुई विशेष पूजा
रायपुर। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का आयोजन किया। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने परिवार, समाज और विश्व के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा सोमवार को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की और परिवार, समाज तथा विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना को […]



