सावन में महिला कल्याण समाज का सामूहिक रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए हुई विशेष पूजा

रायपुर। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का आयोजन किया। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने परिवार, समाज और विश्व के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा सोमवार को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की और परिवार, समाज तथा विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करना था। रुद्राभिषेक, शिव पूजन और भजन-कीर्तन के दौरान पूरा शिवालय परिसर शिवमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
यह आयोजन महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने श्रद्धा, उत्साह और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिससे आयोजन सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कविता घोष, संतोषी मेहता, सरोज वस्त्रकार, माया राव, सुप्रभा आचार्य, ज्योति उपाध्याय, सीमा दिग्रसकर, किरण वशिष्ठ, कृति गंगाजली, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, माया कापले, सरला शर्मा, सुदर्शन सुनटकीम, सुनीता शाक्य, वंदना राठौर, राखी कोस्ता, सानिया पटेल, दिव्या भौमिक, भानुमति नेता, आभा पांडे, बृहस्पति कश्यप, मौसमी राय, इंदू सिंह, बबीता यादव, बबीता मिश्रा, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, वंदना परिहार, नीति श्रीवास्तव, नागमणि राव, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, लक्ष्मी टंडन, राधा सिंह और ताराबाई गिरी सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत पूर्ण किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से वैदिक शांति मंत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः…” का पाठ करते हुए विश्व शांति, मानव कल्याण, निरोगी जीवन और सामाजिक समरसता की मंगलकामना की।
अंत में महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।





