Raipur News: आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, SK Care Hospital पर गिरी गाज, एक साल के लिए पंजीयन निरस्त

  रायपुर। राजधानी रायपुर के लक्ष्मी नगर स्थित एसके केयर हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मरीजों से इलाज के नाम पर अतिरिक्त नकद वसूली, डॉक्टरों की संख्या में गड़बड़ी और गलत पैकेज बुक करने जैसे मामलों की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया है। इस दौरान अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा। साथ ही परिसर से योजना से संबंधित सभी प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण में खुलीं कई गड़बड़ियां राज्य […]