19वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 9 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य पर बढ़ी चिंता
दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन भी जारी रही। लगातार उपवास के चलते उनका 9 किलोग्राम से अधिक वजन घट चुका है, जिससे डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, वांगचुक का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ब्लड शुगर गिरने से बढ़ा स्वास्थ्य जोखिम वांगचुक की सेहत पर नजर रख रहे डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि लंबे समय तक उपवास रहने के कारण उनका ब्लड शुगर स्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनकी जांच […]



