रायपुर में 10 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ छापा, ग्राहकों और कर्मचारियों का रिकॉर्ड खंगाला

  ० सीसीटीवी, आईडी प्रूफ और वैधानिक दस्तावेजों की हुई जांच, आने-जाने वालों की सूची भी मांगी गई रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम जोन पुलिस ने शहर के 10 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर दस्तावेजों, कर्मचारियों के सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। पुलिस ने सेंटर संचालकों से ग्राहकों के आने-जाने का रिकॉर्ड भी मांगा है। एक साथ 10 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर […]