National Teacher Award 2026: गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता यादव, नवाचार से बदली ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक ग्रामीण स्कूल की कक्षा से शुरू हुआ शिक्षिका सुनीता यादव का सफर अब राष्ट्रीय सम्मान तक पहुंच गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को पढ़ाने वाली सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सुनीता यादव इस वर्ष छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गई शिक्षिका हैं। देशभर से चयनित 48 स्कूली शिक्षकों में उनका नाम शामिल है। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में 22 महिलाएं और 26 पुरुष हैं। CM साय ने दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव […]