GST विभाग का बड़ा एक्शन: रायपुर में 1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, कई उद्योगों पर छापेमारी
रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिस्किट, बेकरी, बारदाना, पोल्ट्री, पेवर ब्लॉक और पेयजल कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई कारोबारी बड़े पैमाने पर उत्पादन और कारोबार करने के बावजूद या तो जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे थे या वास्तविक कारोबार की तुलना में बेहद कम टर्नओवर दर्शा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक अभनपुर के कोलर स्थित […]



