शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर गनई मारा गया। उसका शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अन्य आतंकी की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) शोपियां, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया गया। पुलिस ने अपने संदेश में लिखा, “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।” चार […]