रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, पचपेड़ी नाका और पंडरी मार्केट से हटाए ठेले-गुमटियां

  ० यातायात पुलिस और नगर निगम का संयुक्त अभियान, सड़क-फुटपाथ खाली होने से आवागमन हुआ सुगम रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पचपेड़ी नाका, पुजारी पार्क और पंडरी कपड़ा मार्केट मंडी गेट क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर ठेले, गुमटियां और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। सड़क पर सामान फैलाकर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए और नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई […]