TRAI New Rules: अब बिना डेटा भी कर सकेंगे सस्ता रिचार्ज, TRAI ने जारी किए नए निर्देश; जानें किसे मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। मोबाइल रिचार्ज को लेकर दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कम आय वाले और सिर्फ कॉलिंग-सMS की जरूरत रखने वाले ग्राहकों के लिए नए टैरिफ नियम लागू किए हैं। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को कम वैधता वाले केवल वॉइस कॉल और SMS प्लान उपलब्ध कराने होंगे। नए नियमों के तहत इन प्लान की कीमत में भी मौजूदा वॉइस, SMS और डेटा वाले संबंधित प्लान के मुकाबले उचित टैरिफ कटौती करनी होगी। इसका उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को रिचार्ज के ज्यादा किफायती विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। 30 दिन तक की वैधता वाले प्लान जरूरी TRAI के […]



