छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: UAE से भारत लाया गया आरोपी विकास अग्रवाल, सिंडिकेट का बताया जाता है ‘मनीमैन’

इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद CBI की कार्रवाई, मुंबई एयरपोर्ट पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम; 1280 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले से जुड़ा है मामला रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कराई। दुबई से भारत पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की एस्कॉर्ट टीम मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। अब आरोपी को रायपुर लाकर पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। इस कार्रवाई […]