Vice President CG Visit: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर में, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज, 2 सितंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। वह एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एम्स में आम मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही के लिए भी कुछ गेटों पर प्रतिबंध रहेगा। सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे। […]