अब नदियों में दौड़ेगी मेट्रो, देश के 18 शहरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा प्लान

दिल्ली। देश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय अब देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए नेशनल वाटर मेट्रो पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे विभिन्न मंत्रालयों के पास चर्चा और सुझाव के लिए भेजा गया है। सरकार का लक्ष्य इस परियोजना को जल्द से जल्द लागू करना है। दो चरणों में लागू होगी पूरी योजना सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दो चरणों में पूरा करेगी। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज […]