युवाओं में बढ़ रहा तंबाकू का खतरा: 30-40 की उम्र में कैंसर और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के मामले बढ़े, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

  रायपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) से पहले रामकृष्णा केयर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने युवाओं में तेजी से बढ़ रहे तंबाकू सेवन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि अब 30 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों में भी फेफड़ों की बीमारियां, सीओपीडी और विभिन्न प्रकार के कैंसर तेजी से सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक संकेत हैं। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने “तंबाकू और निकोटीन के आकर्षण का पर्दाफाश” थीम निर्धारित की है। इसका उद्देश्य युवाओं को ई-सिगरेट, निकोटीन पाउच, फ्लेवर्ड वेपिंग डिवाइस और आकर्षक पैकेजिंग के जरिए तंबाकू की ओर खींचने वाली रणनीतियों के प्रति जागरूक करना है। […]