Close

भाजपा के शासन काल में अपराधियों के हौसले बुलंद – नितिन पोटाई

कांकेर। कांग्रेस नेता नितिन पोटाई ने कांकेर जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या किये जाने पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासन काल के एक महीने में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि खुले आम गोलाबारी हो रही है। प्रदेष के राजधानी रायपुर से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक निरंतर अपराध बढ़ रहे है। हत्या, लूट, चोरी, डकैती, तथा चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, नक्सली घटनाए भी लगातान सुनने को मिल रही है । महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अनाचार के मामले भी लगातार सामने आ रहे है। नितिन पोटाई ने आगे कहा कि कांकेर जिले में पखांजूर के भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या किया जाना इसका जीता जागता उदाहरण है। इस घटना की जितना भी निंदा की जाये वह कम है।
श्री पोटाई ने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में शांति एवं सुव्यवस्था थी कानून का राज था और अहम व्यक्ति बिना किसी डर या भय के प्रदेश में कही भी आ जा सकता था। लेकिन बड़ा दुःख का विषय है कि जिस उम्मीद के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है उसमें वह खरा नहीं उतर रही है। एक ओर तो प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में कानून की राज कायम करने की बात कहते हुए अपराधों पर नियंत्रण लगाने की बात कह रहे है वही दूसरी ओर प्रदेश में एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही है जो प्रदेश के लिए चिंता जनक है।  श्री पोटाई ने कहा कि सुशासन की बात कहने वाले भाजपा को प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए।
scroll to top