Close

AAP पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

रायपुर।लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। लगातार नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

आज आप पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी बीच सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज आर्मी और अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। सीएम साय ने सभी का स्वागत किया।

सीएम साय ने आगे कहा कि आप ने भाजपा और मोदी जी पर विश्वास किया इसके लिए आप सबका आभार। भाजपा आपके सुख दुख में खड़े रहेगी। आज देश की जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। हम मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ है।

 

scroll to top