Close

अयोध्या में भंडारे के के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रायपुर। अयोध्‍या में श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्‍तों को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अब कोई रोक नहीं है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं श्रीराम लला की आराधना और उनके भक्‍तों की सेवा में भगवान राम का ननिहाल कहां पीछे रहने वाला है। श्रीराम के ननिहाल यानी छत्‍तीसगढ़ की ओर से आयोध्‍या आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। इस भंडारे में माता शबरी के प्रसाद का वितरण भक्‍तों को किया जाएगा।

बता दें यह भंडारा पूरे दो महीने तक चलेगा। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ से ही रसोइयों और कार्यकर्ताओं की टीम को अयोध्‍या के लिए रवाना कर दिया गया है। रसोइयों और कार्यकर्ताओं से भरी बस को आज मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बता दें कि रामभक्‍तों के 500 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम अपनी जगह विराजित हो गए हैं। जिसके बाद पूरा देश राममय हो गया। पहले दिन ही रामलला के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने राम मंदिर के दर्शन किए। वहीं अब छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है।

छत्‍तीसगढ़ सरकार की ओर से अयोध्‍या में रामभक्‍तों को भोजन कराया जाएगा। बता दें कि ये भंडारा पूरे दो महीने तक चलेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दरबार में माता शबरी का प्रसाद बंटेगा। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ की 6 संस्थाएं 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों को स्वादिष्ट भोजन का वितरण करेंगी।

 

scroll to top