धमतरी/मगरलोड (राजेन्द्र ठाकुर). सिहावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 56 अंतर्गत मगरलोड विकासखण्ड मुख्यालय अन्तर्गत नगर पंचायत मगरलोड क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू व ब्लाॅक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी साहू एवं स्थानीय कांग्रेस संगठन के सदस्यों के नेतृत्व में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा के कार्यक्रम का आगाज वार्ड क्रमांक 06 के नगर पंचायत मगरलोड में भ्रमण करके की।
डीहू राम, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, राजेश साहू एवं स्मिता सिंग ने एक स्वर में कहां की कांग्रेस संगठन को मजबुत करने एवं कांग्रेस की प्रतिबद्वता और सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प हम सभी कांग्रेस जन आज दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर, तिरंगा झण्डा वादन के पश्चात् आज से ही हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा के कार्यक्रम की आगाज कर दिये है जो निरंतर जारी रहेगा।
जोन प्रभारी राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, महमुद खान पार्षद नगर पंचायत मगरलोड, देवेन्द्र साहू सभापति नगर पंचायत मगरलोड, रवि निर्वाण, खिलावन साहू, सानू देवांगन एवं महिला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड की अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती कांति साहू उपाध्यक्ष ब्लाॅक महिला कांग्रेस कमेटी मगरलोड, श्रीमती नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, बिसहत साहू (जोन प्रभारी) मगरलोड, राकेश सेन अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब मगरलोड, ज्ञानदेव साहू मिडिया प्रभारी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो के पद यात्रा में सम्मिलित होकर वार्ड क्रमांक 06 नगर पंचायत मगरलोड के मुख्य मार्ग एवं गली कुचों में भ्रमण करके कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा कार्यक्रम की आगाज की।