Close

सीएससी छुरा में पदस्थ महिला डॉक्टर सीमा अलौने ने लगाई फांसी

 

गरियाबंद। छुरा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक महिला मेडिकल डॉक्टर ने बीती रात किराए के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छुरा पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर सीमा अलोने उम्र 38 वर्ष ने शनिवार की शाम फांसी लगा ली। डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे। सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं।

शनिवार शाम जब महिला ने फांसी लगाई तब उनके पति अपने निजी क्लीनिक में थे, मां टहलने और पिता सब्जी खरीदने बाजार गए थे। महिला दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी पर लटक गई।

टहलने के बाद वापस घर पहुंची मां ने सबसे पहले बेटी को फंदे पर लटके देखा। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक सांसे उखड़ गई थी। छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

scroll to top