Close

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया बिहार का सीनियर पर्यवेक्षक…

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। बता दें इस समय बिहार की राजनीति में सियासी हलचल मची हुई है।

कांग्रेस के ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा है कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

छवि

scroll to top