Close

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 27पेटी महंगी शराब की जब्त

रायपुर।प्रदेश की राजधानी रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जप्त शराब की कीमत लगभग 2 लाख 59 हजार बताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के अमलीडीह का रहने वाला तस्कर विनय मुंजर काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहा था। विनय मुंजर जोरा स्थित एक मकान में शराब को डंप रखा हुआ था। इस बात की खबर पुलिस को मुखबिरों से मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय मुंजर गिरफ्तार कर लिया। इस शराब की कीमत 2 लाख 59 हजार के करीब है।

 

scroll to top