Close

टिकट मिलने के बाद भी चाय बना रहे रायगढ़ मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, 29 साल से हैं भाजपा कार्यकर्ता

 

रायगढ़। भाजपा ने अपने विश्वासपात्र जीवर्धन चौहान को रायगढ़ का महापौर प्रत्याशी बनाया है। 29 साल से भाजपा से जुड़े रायगढ़ के जीवर्धन चौहान आज भी चाय बेच रहे हैं। यानी अब चुनावी चर्चा चाय के दुकान पर होगी। 10 निगमों की जारी सूची में मेयर उम्मीदवार जीवर्धन चौहान का नाम सबको चौका दिया था। चौहान चाय बेचकर अपना गुजारा करते हैं। रायगढ़ नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से जीवर्धन चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा से नगर निगम महापौर प्रत्याशी की टिकट फाइनल होने के बाद भी जीवर्धन चौहान अपने चाय स्टॉल पर चाय बनाने पहुंचे। इस तरह से उन्होंने अपनी सादगी और मेहनत की मिसाल पेश की। राजनीति में कदम रखने के बावजूद उनकी यह जमीन से जुड़ी हुई छवि लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जीवर्धन चौहान जो वर्षों से एक छोटे से चाय के स्टॉल पर मेहनत कर अपनी आजीविका चलाते आ रहे हैं। टिकट मिलने के बाद भी अपने काम को नहीं छोड़ा। उनका मानना है कि काम ही उनकी पहचान है।

scroll to top