Close

BREAKING : आज चंपई सोरेन लेंगे CM पद की शपथ

झारखंड में सियासी उथलपुथल के बीच राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया है। ऐसे में आज चंपई मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के 10 दिन के अंदर उन्हें बहुमत साबित करना होगा। चंपई ने 43 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 81 सीट वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है और चंपई ने 48 MLA का सपोर्ट होने की बात कही है।

scroll to top