Close

मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा की

० राजिम में आयोजित पुन्नी मेला में हुए शामिल
राजिम। जनजातीय विकास मंत्री प्रेमसाय टेकाम मंगलवार को राजिम में आयोजित पुन्नी मेला पहुंचे। यहाँ उन्होंने विभिन विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने 6 करोड 90 लाख 35 हजार रुपये के 228 कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 39 लाख 36 हजार रुपये के 51 कार्यों का लोकर्पण किया गया।मंन्त्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते है कि महिला दीदी उन्नती के पथ पर अग्रसर हो।गोठानों और रीपा के माध्यम से आजीविका संवारने के कार्य कर रहे हैं।

यह प्रदेश धान का कटोरा है। किसान की आर्थिक विकास के लिए कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में धान की रिकार्ड खरीदी की। सबका धान खरीदी किये हैं। यह अपने आप मे अद्भुत है। धान खरीदी में हम देश मे दूसरा स्थान मिला है। वन अधिकार पत्र के माध्यम से भी सशक्तिकरण करने का कार्य किये हैं।लघु वनोपज में कुल देश का 74 प्रतिशत लघुवनोपज हमारा राज्य कर रहे हैं।मिलेट्स की खरीदी कर रहे हैं। हमारी सरकार पहली बार कोदो कुटकी की खरीद रहे हैं।बच्चो के लिए अंग्रेजी स्कूल खोलने का कार्य किये हैंउन्होंने गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर,जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, फिरतु राम कंवर , बन सिंह सोरी, वंदना राजपूत,भरत दीवान, सरपँच सीताराम ध्रुव ,जनप्रतिनिधिगण ,कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव एवं बिहान के अधिकारी, सदस्य मौजूद।।

 

scroll to top