Close

CM साय ने की केंद्रीय गृहमंत्री और जेपी नड्डा से मुलाकात, राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज, CGPSC मामले पर भी बोले सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित थे। वहीं सीएम साय आज दिल्ली से वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे देश के गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। सीएम के नाते मुलाकात करते रहते हैं। प्रदेश में मोदी की गारंटी के लिए जो काम करते हैं, उनकी जानकारी देते हैं।

न्याय यात्रा पर सीएम ने कसा तंज

सीएम साय ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का क्या हश्र हुआ सभी के सामने है। अब न्याय यात्रा निकाले हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कितने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उन सभी के साथ न्याय हो जाए। सरकार के पहले बजट पर भी सीएम साय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंतजार करिए, बजट बहुत अच्छा होगा।

CGPSC मामले में बोले सीएम साय

CGPSC मामले में हुई FIR पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने वादा किया था कि इस मामले की जांच होगी। जांच CBI को सौंपा दी गई हैं। जो दोषी पाया जाएगा, उन पर करवाई होगी। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि पेपर लीक मामले में छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

scroll to top