Close

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30 वां दिन आज : राहुल गांधी ने कोरबा में किया रोड शो

कोरबा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30वां दिन है। रायगढ़ के बाद कोरबा में राहुल गांधी के रोड शो और एक जन संबोधन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, समर्थकों के उमड़े जनसैलाब के बीच, यात्रा धीरे-धीरे छुरी की ओर बढ़ रही है। वहां से आगे यात्रा कटघोरा चौक तक जाएगी, जहां दोपहर का ब्रेक लिया जाएगा।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने X पोस्ट में लिखा, आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारब्ध। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ के कोरबा से फिर से यात्रा शुरू की। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

scroll to top