Close

किसानों का दिल्ली कूच : सुरक्षा चक्र को तोड़ने की कोशिश की, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

हरियाणा। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अंबाला शंभू बॉर्डर के हालात बिगड़ते नजर आ रहे है। किसानों ने सुरक्षा चक्र को तोड़ने की कोशिश की। किसानों ने पत्थर के बैरिकेड को किनारे कर दिया है। इससे पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।
बताया जा रहा है कि किसान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए बड़े-बड़े पत्थरों को खिलौनों की तरह उठाकर फैंक रहे हैं। किसानों का कहना है कि कोई भी बैरिकेडिंग उन्हें दिल्ली जाने से नहीं रोक सकती।

हरियाणा-पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर सील
आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली की सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में बीती रात किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच साढ़े 5 घंटे मीटिंग चली। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई थी।

 

scroll to top