Close

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में स्थगित, अध्यक्ष ने बताई ये वजह

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में स्थगित हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी यात्रा एक दिन पहले ही खत्म हो गई। वे मंगलवार को छत्तीसगढ़ से सीधे दिल्ली रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने न्याय यात्रा के शेड्यूल में कटौती की है। इस बारे में पत्रकारों ने जयराम रमेश से सवाल किया था। झारखंड में न्याय यात्रा स्थगित करने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोशल मीडिया में जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

मनरेगा के साथियों के साथ जो संवाद करना था, उसे महासिचव जयराम रमेश और कन्हैया कुमार करेंगे। राहुल गांधी को विशेष कारणों से दिल्ली लौटना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बेहद खेद है कि आप सभी साथियों ने जिस उल्लास के साथ यात्रा की तैयारी की थी, उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन आप सभी से निवेदन होगा कि राहुल गांधी ने जिन उद्देश्यों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली थी, उसे लेकर आप गांव-गांव और प्रखंड-प्रखंड तक जाएंगे। जिस अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं, उसको आप सभी मजबूती प्रदान करेंगे।

scroll to top