Close

मैनपाट महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से, वालीवुड,छालीवुड के कलाकार बांधेंगे शमा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ 14 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे से कमलेश्वपुर में किया जाएगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि केद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह होंगे। मैनपाट महोत्सव में वालीवुड व छालीवुड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में विविध कार्यक्रम होंगे।

मैनपाट आने वाले सैलानियो को विभिन्न पर्यटन पॉइंट में भ्रमण का आनंद तो मिलेगा ही, महोत्सव में उनकी मनोरंजन भी भरपूर होगी। महोत्सव स्थल पर मेले में कई तरह के झूले, फ़ूड कोर्ट, एडवेंचर स्पोर्ट्स, कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रम में नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों का नहीं लुत्फ उठा सकेंगे। मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में 14 फरवरी 2023 को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, सुमेधा करमहे एवं मान्या नारंग की सुमधुर सुरों की महफिल सजेगी।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गायक पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढी़ लोक गायक नितिन दुबे एवं संजय सुरिला की शानदार प्रस्तुति होगी। महोत्सव में फूड जोन, करमा-शैला, सामूहिक विवाह, विभागीय स्टॉल, मेला शॉप, मेला, कठपुतली डांस, डांस स्टेज, स्कूल बच्चों का डांस, कत्थक डांस, तिब्बती डांस, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन स्थल हैं आकर्षण का केंद्र- मैनपाट छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में है। यहां टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट, मेहता प्वाइंट के साथ दलदली, तिब्बती कैंपां में बौद्ध मंदिर व अन्य स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मैनपाट महोत्सव के पहले दिन हजारों लोगों के पहुचेंगे। इसे लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है।
मिलेंगी कई सौगातें-इस अवसर पर 78 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 370 जोड़े विवाह सूत्र में बांधेंगे। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

सुनील पाल, दलेर मेंहदी, पवन भी देंगे प्रस्तुति
मैनपाट महोत्सव में 15 फरवरी को भोजपुरी गायक पवन सिंह, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो, इंडियन कॉमेडियन सुनिल पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू, जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा तथा 16 फरवरी को वॉलीवुड सिंगर दलेर मेंहदी, छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चन्द्राकर, जसगीत गायक दिलीप षडं़गी, रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख, सूफी गायक नासिर एवं निन्दर, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चन्दा महोत्सव में रंग जमाएंगे। इसके साथ ही फूड जोन, करमा-शैला, सामूहिक विवाह, विभागीय स्टॉल, मेला शॉप, मेला, कटपुतली डांस, डांस स्टेज, स्कूल बच्चों का डांस, कत्थक डांस, तिब्बती डांस, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

scroll to top