Close

भगवान श्री राजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन

राजिम। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी राजिम में माघी पुन्नी मेला के प्रथम दिन भगवान श्री राजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। भगवान के दर्शन करने सुबह से भक्तों की भीड बनी हुई है। भगवान श्री राजीव लोचन का विशेष श्रंृगार किया गया है। जिसका दर्शन पाने के लिए दूर-दराज से दर्शनार्थी सुबह से पंक्ति लगा कर खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि हमें भी भगवान के आलौकिक रूप का दर्शन हो।

मंदिर के सर्वाकार चन्द्रभान सिंह ठाकुर (राजू ठाकुर) ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो बारहो महीना ही भगवान का पूजन प्रातः स्नान ध्यान कर किया जाता है लेकिन आज के दिन ब्रम्हमुहूर्त में पूरोहितों के द्वारा मंत्रउच्चारण कर प्रातः 3ः30 बजे दर्शनार्थियों के लिए पट खुल जाता है। इसी समय भगवान श्री राजीव लोचन की बालरूप में आरती की जाती है। महाभिषेक कर पीताम्बरी धारण कर स्वर्ण आभूषण से भगवान को सुसज्जित किया जाता है जिसमें सोने के कमर पट्टा, कण्ठमाला, कर्णफूल और बाजूबंद प्रमुख होते है। दोपहर 12 बजे ध्वज पूजन किया जाता है फिर मुकूट के स्थान पर भगवान राजीव लोचन को पगडी पहनाया गया। उसके बाद बाल भोग के रूप में मावन, मिश्रि, मिठाई, अनर्षा, फल-फूल का भोग लगा। रात्रि 8 बजे दाल, चाॅंवल, सब्जी का महाप्रसाद के रूप मे भोग किये। रात में दूध, अनर्षा, मिठाई का भोग चढ़ाया जाता है।

भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर के गर्भगृह को कलकŸाा से मंगाए गेंदे और सेवंती के झालर लगाकर आकर्षित बनाया गया है। मंदिर परिषर में दूर-दराज से आये दर्शनार्थियों को प्रसाद के रूप में पीड़िया दिया, जो कि यहां निवासरत ठाकुरों के परिवारजनों के द्वारा बनाया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और भगवान श्री राजीव लोचन का प्रिय भोग है। श्री राजीव लोचन ही भगवान विष्णु के अवतार है जो चतुर्भुज रूप में है। ऐसी मान्यता है की माघी पुन्नी मेला में पुन्य स्नान कर श्री राजीव लोचन के दर्शन से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। पैरी, सोढू और महानदी के संगम स्थल होने के कारण यहां पिण्ड़दान, तर्पण और श्राद्ध का कार्य किया जाता है। पिण्ड़दान के पश्चात श्री राजीव लोचन के बाद ही लोग अपने घर जाते है।

 

 

यह भी पढ़ें- मस्तक पर बना त्रिपुंड लोगों में बना आकर्षण का केन्द्र

One Comment
scroll to top