#प्रदेश

CG Big News : 40 दिन बाद खत्म हुआ पटवारियों का आंदोलन, CM साय से मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित; सरकार ने बनाई समिति

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल पर रविवार को विराम लग गया। पीवी एप के विरोध में आंदोलन कर रहे राजस्व पटवारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। पटवारियों के इस फैसले से धान खरीदी के बीच राजस्व संबंधी कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

पटवारियों की नाराजगी की मुख्य वजह पीवी एप के जरिए फसलों का भौतिक सत्यापन करने में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियां थीं। संघ लगातार इस एप को हटाने की मांग कर रहा था। दूसरी ओर, प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने के बाद हड़ताल का असर सरकारी व्यवस्था के साथ किसानों के कामकाज पर भी पड़ने लगा था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले पटवारियों से आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की थी।

रविवार को मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद राजस्व पटवारी संघ ने 22 नवंबर से हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि, संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन समाप्त करने के साथ उनकी मांगें भी सरकार के सामने रखी गई हैं।

संघ ने मांग की है कि हड़ताल के दौरान पटवारियों पर की गई निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, स्थानांतरण और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाई निरस्त की जाए। आंदोलन की पूरी अवधि को कार्य दिवस मानकर नियमित वेतन दिया जाए। इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति संबंधी लंबित मामलों पर तत्काल निर्णय लेने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू करने की मांग की गई है।

पटवारियों की मांगों पर समिति करेगी विचार, कार्रवाई पर भी होगा फैसला : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुलाकात की। बातचीत के दौरान संघ ने हड़ताल स्थगित करने की सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़ी मांगों के परीक्षण के लिए समिति गठित की गई है। समिति पटवारियों से भी सुझाव लेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी का महत्वपूर्ण काम चल रहा है। इसके साथ ही चक्रवात के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना है। ऐसी स्थिति में पटवारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका काम पर लौटना जरूरी था।

राजस्व मंत्री ने भी की हड़ताल समाप्त होने की पुष्टि

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब आंदोलन स्थगित हो चुका है। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को सुना है और उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

CG Big News : 40 दिन बाद खत्म हुआ पटवारियों का आंदोलन, CM साय से मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित; सरकार ने बनाई समिति

CG Big News : 40 दिन बाद