Close

मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, मुसीबत में फंसा क्रिकेटर, IPL में मचा चुका है धमाल

नेशनल न्यूज़। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों से घिर गए हैं। सूरत की फेमस मॉडल तानिया सिंह की सुसाइड के बाद स्थानीय पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जांच में खुलासा हुआ है कि मॉडल तानिया ने अभिषेक को आखिरी कॉल की थी। अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं।

तान‍िया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि अभिषेक तानिया सिंह (28 साल) के संपर्क में थे। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि वह पिछले कुछ समय से तानिया के संपर्क में नहीं थे। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। यह बात भी सामने आई है कि तानिया ने आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को ही की थी। इसलिए पुलिस इस एंगल से जाच कर रही है कि प्रेम प्रंसग तो सुसाइड की वजह तो नहीं है।

मॉडल तान‍िया सिंह सूरत के वेसू रोड में रहती थी। मॉडल तान‍िया कल (20 फरवरी) देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। मॉडल को मृत देखकर परिवार बदहवास हो गया।वह पिछले डेढ़-दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। इंस्टाग्राम पर उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। मॉडल तान‍िया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभ‍िषेक शर्मा का कर‍ियर
अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल में 47 मैचों में 137.38 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। आईपीएल में अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं और 9 विकेट लिए हैं। आईपीएल के अलावा अभिषेक घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं।

 

scroll to top