Close

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से जनमानस तक पहुचाया जा रहा हैं भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को

धमतरी/मगरलोड। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” चलाया जा रहा हैं, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोथा से प्रारंभ कर धौराभाठा से कुंडेल में समाप्त किया गया. ग्राम के सभी जनमानस के घर जाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों व भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में बतलाया गया,जिसमे यात्रा प्रभारी  भरत नाहर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश की सरकार बनी हैं तब से विभिन्न जनहित कार्य किये जा रहे है.

जिसमे किसानों एवं मजदूर वर्ग को विशेष तौर पर ध्यान में रखकर कार्य किये जा रहे है जिसमे कर्जमाफी से लेकर समर्थन मूल्य मजदूर वर्ग के लिए भूमिहीन,गोबर खरीदी,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,सभी के वर्ग के लिए सरकार विशेष कार्य कर रही हैं,व उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति को बचाने का काम किया है और छत्तीसगढ़ को नया पहचान दिया हैं.जिसमे प्रमुख रूप से डीहूराम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड,श्रीमती कुसुमलता साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी,चंद्रहास साहू जोन प्रभारी व अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस, इंद्रजीत सिंह दिग्वा महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड,राजू साहू अध्यक्ष जोन मेघा,तोषण साहू,दीवान पाल, दानीपाल महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड जगदीश साहू,जगजीत कौर,खिलेश्वरी साहू,रेखा साहू,कांति साहू,राजेन्द्र साहू,भूषण साहू,घनश्याम ध्रुव,अविनाश गौर पुखराज साहू जीवन विश्वकर्मा,बुथ अध्यक्षव अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

scroll to top